एअर इंडिया ने शंघाई से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू कर दी है। गलवां घाटी में भारत-चीन तनाव के बाद करीब छह साल तक बंद रही यह हवाई सेवा अब फिर से बहाल हो गई है। इस फैसले से भारत और चीन के बीच व्यापार, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एयरलाइन के मुताबिक, शंघाई-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में कई दिन संचालित की जाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इस उड़ान के फिर से शुरू होने को भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे सामान्यीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स, छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी, जिन्हें अब तीसरे देश के रास्ते यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। एअर इंडिया का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विस्तार देने के तहत आगे और भी रूट्स पर उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।


