AIIMS Raipur Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in के माध्यम से किया जा सकता है। इन पदों के लिए MD, MS, DNB या पीजी डिप्लोमा जैसी संबंधित स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। भर्ती में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और PwBD वर्ग के लिए आरक्षित पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।
शादी के 3 दिन बाद दुल्हन लापता, वापस लेने पहुंचा दूल्हा तो परिजनों ने मांगे पैसे; SP से लगाई गुहार



