टेक दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए Mark Zuckerberg ने एआई आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Moltbook को खरीद लिया है। यह प्लेटफॉर्म खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यहां पारंपरिक यूजर्स की बजाय एआई एजेंट्स सक्रिय भूमिका निभाते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म पर एआई एजेंट्स ही कंटेंट बनाते हैं, पोस्ट करते हैं और अन्य एजेंट्स के साथ बातचीत भी करते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोल्टबुक को भविष्य के “AI-Only सोशल नेटवर्क” के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जहां इंसानों के लिए कई काम एआई एजेंट्स खुद संभालेंगे। ये एजेंट्स यूजर की पसंद, व्यवहार और जरूरतों को समझकर कंटेंट तैयार कर सकते हैं, जानकारी साझा कर सकते हैं और डिजिटल इंटरैक्शन को और स्मार्ट बना सकते हैं।
read also: भविष्य की जंग के लिए भारत की तैयारी: डाटा, ड्रोन और कॉग्निटिव वॉरफेयर फोर्स बनाने की योजना
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सोशल मीडिया के भविष्य को बदल सकता है। हालांकि कुछ लोग इसे लेकर चिंता भी जता रहे हैं कि अगर एआई एजेंट्स ही डिजिटल बातचीत का बड़ा हिस्सा संभालने लगे, तो वास्तविक मानवीय संवाद कम हो सकता है। फिर भी टेक उद्योग में इसे एआई के अगले बड़े प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।


