नई दिल्ली। एआई इम्पैक्ट समिट में आज वैश्विक स्तर पर अहम कूटनीतिक और तकनीकी चर्चाएं होने जा रही हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक उपयोग, सुरक्षा, नवाचार और साझेदारी पर विशेष फोकस रहेगा। पीएम का संबोधन सुबह करीब 10:25 बजे निर्धारित है, जिसे लेकर देश-विदेश में उत्सुकता बनी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, समिट में एआई गवर्नेंस, डेटा सुरक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जिम्मेदार एआई विकास जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। भारत की ओर से एआई के लोकतांत्रिक और समावेशी उपयोग का मॉडल पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न देशों के साथ टेक्नोलॉजी सहयोग और स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने पर भी बातचीत हो सकती है।
यह समिट वैश्विक टेक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी का संबोधन एआई के भविष्य और मानवता के हित में इसके संतुलित उपयोग को लेकर भारत का विजन सामने रखेगा। दुनियाभर की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एआई के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर क्या ठोस घोषणाएं सामने आती हैं।


