कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि क्या मनरेगा के बाद अब आरटीआई कानून को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। खरगे ने कहा कि सूचना का अधिकार (RTI) आम जनता को सरकार से सवाल पूछने की ताकत देता है, लेकिन मौजूदा सरकार इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, ताकि जवाबदेही से बचा जा सके।
read also: Delhi News : दिल्ली मेट्रो फेज-5A को हरी झंडी, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का मेगा इंटरचेंज
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार पारदर्शिता से डरती है और इसलिए एक-एक कर जनहित की योजनाओं और कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। खरगे ने यह भी कहा कि आरटीआई लोकतंत्र की रीढ़ है और कांग्रेस पार्टी इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का डटकर विरोध करेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
a


