एशियाई विकास बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर पेश की गई है। Asian Development Bank (ADB) ने अनुमान जताया है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की जीडीपी वृद्धि दर करीब 6.9% बनी रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, सरकारी निवेश और सेवा क्षेत्र का विस्तार भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ADB के मुताबिक वैश्विक स्तर पर महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन से जुड़े जोखिम अभी भी मौजूद हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों का सामना करने की बेहतर स्थिति में है। खासतौर पर बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खर्च और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार को प्रमुख सहारा बताया गया है।
read also: CG News : 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत, गरीब परिवार की आजीविका पर टूटा दुखों का पहाड़
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले वर्षों में सुधारों की रफ्तार और निजी निवेश में बढ़ोतरी से भारत की विकास दर को और मजबूती मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनुमान वैश्विक निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे भारत में निवेश आकर्षित होने की संभावना बढ़ेगी।


