अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और ब्राजील की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer) के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई है। इस करार के तहत भारत में विमान निर्माण और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा केंद्र विकसित किया जाएगा। इसे भारत की रक्षा और विमानन क्षमता को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इस साझेदारी के जरिए भारत में सैन्य और नागरिक विमानों के निर्माण, रखरखाव और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अत्याधुनिक तकनीक का ट्रांसफर, कुशल मानव संसाधन का विकास और स्थानीय सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। इससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अदाणी डिफेंस-एम्ब्रेयर की यह साझेदारी भारत को वैश्विक एयरोस्पेस हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। इससे न केवल रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार सृजन, निवेश और निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।


