Madhuri Dixit के साथ स्क्रीन शेयर करने से हर एक्ट्रेस डरती थी! करिश्मा कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की कास्टिंग बेहद मुश्किल रही थी। इस फिल्म में निशा का किरदार निभाकर करिश्मा ने नेशनल अवॉर्ड जीता, लेकिन शुरुआत में उन्होंने भी यह रोल ठुकरा दिया था।
करिश्मा ने बताया क्यों नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेसेस काम
करिश्मा ने कहा कि असली वजह Madhuri Dixit के बेहतरीन डांसिंग स्किल्स थे। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ डांस कॉम्पिटिशन वाले सीन्स में परफॉर्म करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। करिश्मा ने माना कि यही कारण था कि ज्यादातर एक्ट्रेसेस ने बिना स्क्रिप्ट सुने ही ऑफर ठुकरा दिया था।
मां ने बढ़ाया हौसला
हालांकि, जब यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने करिश्मा को दोबारा स्क्रिप्ट सुनने का मौका दिया तो उन्होंने हामी भर दी। डांस सीक्वेंस को लेकर जब करिश्मा नर्वस हुईं, तो उनकी मां बबीता ने हौसला बढ़ाया। नतीजा यह रहा कि करिश्मा ने न सिर्फ चुनौती स्वीकार की बल्कि शानदार परफॉर्मेंस देकर नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
View this post on Instagram
श्रीदेवी समेत कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने किया था रिजेक्ट
दिलचस्प बात यह है कि पूजा के रोल के लिए मेकर्स ने सबसे पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वहीं करिश्मा वाले रोल को मनीषा कोइराला, काजोल, जूही चावला और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेस ने भी मना कर दिया था। आखिरकार करिश्मा ने यह रोल किया और फिल्म हिंदी सिनेमा की क्लासिक बन गई।
Read Also: India-Pak मैच पर संजय राउत का सवाल: “क्या खून और क्रिकेट साथ बहेंगे?


