छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेलमा निवासी मनोज पटेल (28 वर्ष) शनिवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। अंधेरा होने के कारण वह वहां बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। तेज झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: पशु मेला और चिकित्सा शिविर में उमड़ी पशुपालकों की भीड़
पुलिस की कार्रवाई


