जांजगीर-चांपा : जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दूरपा और मुड़पार के बीच मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने लाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने जब शव को पेड़ से लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
कोरबा में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, महिला भी बरामद
मौके पर पहुंची शिवरीनारायण पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
CG – सुपरवाइजर को अगवा कर 20 लाख लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित ने मौत को दी मात
मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस गांव या जिले का रहने वाला था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।


