कोरबा : वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून कोरबा जिले में किंग कोबरा के प्राकृतिक आवास और बढ़ती संख्या पर अनुसंधान कर रहा है। इन सबके बीच इनका फैलाव बड़े क्षेत्र में हो रहा है। अजगबहार क्षेत्र में सडक़ पर एक 10 फीट लंबे किंग कोबरा को देख लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बार रेस्क्यू टीम ने उसे कब्जे में लिया और फिर उसे घने जंगल में छोड़ दिया।
टेकापानी-बड़गांव जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, हथियार और सामग्री बरामद
कोरबा-देवपहरी मार्ग पर अजगरबहार गांव के पास एक 10 फीट का किंग कोबरा रोड पार कर रहा था। मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। पर्यटकों ने गाड़ी रोक दी। कुछ देर में भीड़ इकट्ठी हो गई। खुद होकर दूसरों को भयभीत करने वाला कोबरा लोगों की संख्या और शोरगुल को देख डरकर झाडिय़ों में छिप गया। लोगों ने उसकी निगरानी की और रेस्क्यू टीम को अवगत कराया। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दिया।
छत्तीसगढ़ की टूटी सड़कों पर HC की कड़ी कार्रवाई, अधिकारियों को लगाई फटकार
बाद में अधिकारियों के निर्देश पर जितेंद्र और उनकी टीम ने जहां अपना ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में किंग कोबरा ने बार-बार फुफकार कर अपना रौद्र रूप दिखाया। सांप के इस व्यवहार को देख पर्यटकों एवं ग्रामीणों की सांसें थम गईं। हालांकि धैर्यपूर्वक और सावधानी से काम करते हुए आखिरकार टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता प्राप्त की। सफल रेस्क्यू के बाद पर्यटकों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


