दुर्ग : भिलाई में इन दिनों अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब त्योहार और धार्मिक आयोजन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताज़ा मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा के दौरान एक छात्र पर पांच लोगों ने मिलकर कटर से जानलेवा हमला कर दिया।
24 अक्टूबर को नक्सली बंद का ऐलान, प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट पर
हमलावरों ने युवक की गर्दन पर कटर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल छात्र को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि यह हमला किसी अचानक झगड़े का नतीजा नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश की आग में योजनाबद्ध ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना तब घटी जब पूरा क्षेत्र गौरा-गौरी विसर्जन की धार्मिक यात्रा में मग्न था। विसर्जन की भीड़ के बीच हमला कर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।


