बलरामपुर : बलरामपुर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंड्रा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल स्टेज पर एयरगन और पिस्टल लहराते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक “चली समियाना में गोली के गाने” में एयरगन और पिस्टल लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शारदीय नवरात्र माह अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है।
PM मोदी नौसेना के साथ मनाएंगे दिवाली, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर होगा विशेष जश्न
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही लोगो में नाराजगी जताई जा रही है। गांव के ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से एयरगन और पिस्टल से गोली चलाई जा रही है अगर किसी को गलती से गोली लग जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, गांव के लोग दहशत में है।
CM विष्णु देव साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व मनाएं
वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि तीन- चार युवक एयरगन और पिस्टल हाथ में लिए हुए डांस कर रहे हैं वहीं एक युवक तो भीड़ के बीच हवाई फायरिंग करते भी नजर आ रहा है। इस तरह की हरकतों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर युवकों की कड़ी आलोचना कर रहे है।पुलिस ने बताया कि यह एयरगन और पिस्टल पटाखा वाला है, जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह जिला @BalrampurDist के पिंडरा गांव का बताया जा रहा जो वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल है जिसकी पुष्टि मैं नहीं करता। जिसमें युवक बंदूक और पिस्टल लहराते हुए गीतों की धुन पर झूमते दिख रहे हैं। सवाल उठता है क्या अब कार्यक्रमों में हथियारों का… pic.twitter.com/qnllnjoS7v
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) October 19, 2025