सक्ती। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिले के सक्ती में एक युवक शराब के नशे में उपजेल के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगा. इस दौरान जेलर और 3 आरक्षकों ने मिलकर युवक की खूब पिटाई की. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की महत्वपूर्ण मुलाकात
मामले में जेलर ने बताया कि युवक आदतन अपराधी है और नशे की हालत में जेल परिसर पहुंचा था. वह जेल में बंद अपने साथी कैदी से मिलने की जिद कर रहा था. कई बार समझाने के बावजूद जब उसने बात नहीं मानी, तो उसने जेलर पर हमला कर दिया, जिसके बाद जेल प्रबंधन को कार्रवाई करनी पड़ी.
छत्तीसगढ़: मीना बाजार में ब्रेक डांस झूले पर युवक हादसे का शिकार, वीडियो हुआ वायरल
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं.


