रायगढ़: जिले में अज्ञात चोर ने अलमारी का लॉकर खोलकर 65 हजार के जेवरात की चोरी की। ग्राम नवापारा में घर के कुछ सदस्य मेला देखने गए थे और महिलाएं घर पर थी। जिनके चीखने पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकला। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
CG: पुलिस ने सुलेमान लकड़ा को दबोचा, ओडिशा से गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब
जानकारी के मुताबिक, घटना दशहरा वाले दिन की है। महिलाएं घर के हॉल में बैठकर मोबाइल चला रही थी। तभी कमरे में घुसकर अज्ञात लोगों ने चोरी की। घर से नकद, सोने चांदी के कुछ जेवर और मोबाइल गायब थे। पुलिस मामला दर्ज कर उन चोरों की तलाश कर रही है। ग्राम नवापारा में रहने वाली संध्या सारथी (31 साल) ने छाल थाना में रिपोर्ट कराया है। उसने बताया कि गुरुवार (2 अक्टूबर) को गांव में दशहरा मेला लगा हुआ था। जिससे घर के अन्य सदस्य दशहरा मेला देखने के लिए गए हुए थे, लेकिन संध्या उसकी बहन शनिरो और बहू भारती घर पर ही रुक गए।
तीनों रात करीब 11 बजे एक कमरे पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। तभी बगल के कमरे से कुछ आवाज आने लगी। तब उन्होंने देखा कि कोई अज्ञात शख्स ताकझांक कर रहा है। जिसे देखकर वे लोग डर गए और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। तब अज्ञात शख्स घर के मेन दरवाजा को खोलकर भाग गया। इसके बाद उसे देखने के लिए संध्या और उसकी बहन उसे देखने के लिए उसके पीछे भागे, लेकिन वह भाग निकला था।
CG CRIME: चाकू मारकर युवक की हत्या, पुराने तहसील भवन में मिला शव; CCTV फुटेज की जांच जारी
इन्हें किसी घटना की शंका हुई और घर के दूसरे रूम में जाकर देखे तो वहां का अलमारी खुला हुआ था। अलमारी व दराज में रखे अन्य सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। अलमारी को चेक करने पर उसमें रखा 65 हजार का सोने-चांदी का जेवरात व एक मोबाइल नहीं था। ऐसे में वे समझ गए कि अज्ञात शख्स ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


