कोरबा: फेस्टिवल सीजन सीजन पूरे फॉर्म पर है। देवी दर्शन, गरबा डांडिया के साथ-साथ खरीदारी का माहौल सडक़ों पर दबाव बना रहा है। इसके अलावा और भी ऐसे कारण है जिनके कारण आवागमन और कई प्रकार की चुनौती पैदा हो सकती है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी ओर से तैयारी की है।
श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस: भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया जश्न
रोड ट्रांसपोर्ट बेहतर ढंग से संचालित हो, इसके लिए स्थान स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। ऐसे क्षेत्र जिन्हें समस्यामूलक माना गया है और जहां पर काफी समय से इस प्रकार के अनुभव पुलिस की जानकारी में रहे हैं, उन पर विशेष जोर दिया गया है। पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग पर वित्तीय संस्थान के आसपास पुलिस चौकस है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान के इर्द-गिर्द यूनिफॉर्म के अलावा सिविल ड्रेस मैं पुलिस को लगाया गया है जिससे कि यहां की व्यवस्था की मॉनिटरिंग अच्छी तरीके से हो सके और संभावित घटनाओं की रोकथाम के साथ नियंत्रण किया जाना संभव हो।
CG News : कांग्रेस ने नए अध्यक्ष चुनाव के लिए इन जिलों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक
बताया गया कि फेस्टिवल सीजन में दबाव बढऩे के कारण समस्याएं पूर्व की अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती हैं और ऐसे में आम लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए सही स्थान पर गाडिय़ों की पार्किंग हो इसे ध्यान में रखा गया है।
इस दौरान मनमानी तरीके से कहीं पर भी गाडिय़ां पार्क किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई पहले से ही शुरू कर रखी है और इसे अब आगे बढ़ाया जाना है।
बताया गया कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और कहीं पर भी खड़ी करने के मामले में एक्शन लिए जा रहे। अलग-अलग पॉइंट पर लॉक के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम तैयार है। उसका यह कदम वाहन चालकों को जागरूक करने को लेकर भी है।


