अंबिकापुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां होलीक्रास वुमेन्स कॉलेज के प्रिंसिपल पर मामला दर्ज की गई है। मामला भारत के नक्शे से जुड़ा हुआ है। जिसमें पीओके को भारत से अलग दिखाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां होलीक्रास वुमेन्स कॉलेज की प्रिंसिपल शांता जोसफ ने भारत का विवादित नक्शा बनाया था।
शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
उन्होंने भारत के नक्शा में पीओके को अलग दिखाया था। जिसके बाद नक्शे को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया था। मामला सामने आने के बाद BJP नेता कैलाश मिश्रा ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद गांधीनगर पुलिस ने प्रिंसिपल समेत कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।