Panchak Sep 2025: आज यानी 6 सितंबर 2025 को पंचक सुबह 11:21 से लग जाएगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर की शाम 04:03 पर होगी। ये मृत्यु पंचक होगा जो कि बेहद अशुभ माना जाता है। जिस वजह से इस दौरान कुछ कार्य वर्जित होते हैं ताकि अशुभ प्रभावों से बचा जा सके। यहां आप जानेंगे क्या पंचक में गणेश विसर्जन किया जा सकता है और ऐसे कौन से कार्य हैं जो इस दौरान करना वर्जित होता है।
छत्तीसगढ़ में तैयार हुई 43 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट, AI तकनीक से चलेंगे बड़े ऑपरेशन
क्या पंचक में गणेश विसर्जन कर सकते हैं (Panchak Mein Ganesh Visarjan)
पंचक के दौरान गणेश विसर्जन किया जा सकता है। ज्योतिषी मानते हैं कि गणेश विसर्जन को पंचक के कारण टालना सही नहीं है, खासकर अगर यह निर्धारित तिथि पर पड़ रहा हो।
पंचर के दौरान वर्जित कार्य (Panchak Mein Kya Na Kare)
- मृत्यु पंचक में घर, भवन, या किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
- विवाह, सगाई, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य भी मृत्यु पंचक में नहीं किए जाते।
- इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।
- पंचक में नए व्यापार, नौकरी या बड़े वित्तीय निवेश शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान कार्यों में असफलता की संभावना बढ़ जाती है।
- मृत्यु पंचक में लकड़ी काटना, लकड़ी से बने फर्नीचर खरीदना या लकड़ी से संबंधित कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है।
- इस दौरान नया बिस्तर, खाट या चारपाई बनाना भी अशुभ होता है।
- मृत्यु पंचक के समय बड़े यंत्र, वाहन, या मशीनरी खरीदने से बचना चाहिए।
ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर PM Modi का करारा जवाब- कह दी ये बड़ी बात
मृत्यु पंचक में किए जाने वाले उपाय (Mrityu Panchak Upay)
पंचक में गरीबों को अनाज, वस्त्र, या धन का दान देना चाहिए। इस दौरान हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र या शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए।