Princess Sheikha Mahra’s का नया प्यार, सगाई की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
बॉलीवुड सितारों की लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार दुबई की Princess Sheikha Mahra’s ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Princess Sheikha Mahra’s ने अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है और इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम पर दिया था पति को तलाक
2023 में शेखा माहरा ने शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी और 2024 में एक बेटी की मां बनीं। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर तीन बार तलाक लिखकर रिश्ता खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने “डिवोर्स” नाम का परफ्यूम भी लॉन्च किया, जिसने उन्हें ग्लोबल सुर्खियों में ला दिया।
9.13 करोड़ की सगाई की अंगूठी पर टिकी निगाहें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंच मोंटाना ने करीब दो महीने पहले ही शेखा से सगाई कर ली थी लेकिन अब इसे ऑफिशियल किया है। उन्होंने मवानी एंड कंपनी के एरिक द ज्वैलर से खास एमराल्ड कट डायमंड रिंग बनवाई, जिसकी कीमत 1.1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.13 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। 11.53 कैरेट की यह रेक्टेंगल शेप वाली रिंग बेहद यूनिक और खूबसूरत है।
बेटी का पहला जन्मदिन भी मनाया
राजकुमारी शेखा ने हाल ही में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर उन्होंने और उनकी बेटी ने व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग की। राजकुमारी का प्लेन काफ्तान लुक और बेटी की फ्रिल वाली ड्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
View this post on Instagram
स्टाइलिश अबाया से लेकर वेस्टर्न लुक तक
शेखा माहरा अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। कभी पिंक अबाया में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं, तो कभी ब्लैक और ऑफ-व्हाइट अबाया को गोल्डन बेल्ट और लेस डीटेलिंग से स्टाइल करती हैं। वहीं, उनका ब्लैक फर जैकेट और शिमरी पैंट वाला वेस्टर्न लुक भी फैंस को खूब पसंद आता है।


