क्यों नाराज हुए Vivek Agnihotri’s?
‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर Vivek Agnihotri’s अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, जॉन ने इंटरव्यू में कहा था कि वह कभी भी द कश्मीर फाइल्स जैसी ‘हाइपर-पॉलिटिकल’ फिल्में नहीं बनाएंगे।
विवेक अग्निहोत्री का पलटवार
इस पर NDTV से बातचीत में विवेक ने कहा—
“जॉन अब्राहम इतिहासकार, बुद्धिजीवी, थिंकर या राइटर नहीं हैं। वह सत्यमेव जयते जैसी राष्ट्रवादी फिल्में बना चुके हैं। भारत का माहौल कभी भी हाइपर-पॉलिटिकल से अलग नहीं रहा।”
जॉन को दी सलाह
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा—
“जॉन अब्राहम बाइक चलाने, बॉडी बनाने और प्रोटीन खाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इन्हीं चीजों पर ध्यान देना चाहिए। फिल्मों में न घुसें तो ही बेहतर है।”
जॉन अब्राहम का बयान
इसी बीच जॉन अब्राहम ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाना उनके लिए “डरावना” है और वह ऐसी ‘हाइपर-पॉलिटिकल’ कहानियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं।
read also: iPhone 17 Launch से पहले Apple Store Pune का ऐलान, जानें पूरी जानकारी


