डॉक्टर से एक्ट्रेस बनीं जानकी बोडीवाला, अब ‘Vash Level 2’ में दिखेंगी
अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ से हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं जानकी बोडीवाला जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘Vash Level 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2023 में आई गुजराती हिट ‘वश’ का सीक्वल है और 27 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में जानकी ने अपने करियर, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा के अनुभव पर खुलकर बातचीत की।
डॉक्टर बनने का सपना, लेकिन एक्टिंग ने बदली जिंदगी
जानकी बताती हैं कि वह मेडिकल बैकग्राउंड से थीं और डॉक्टर बनने वाली थीं, लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इस दौरान डायरेक्टर कृष्णदेव याग्निक ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया। यहीं से उनकी पहचान बनी और फिल्म ‘वश’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
View this post on Instagram
‘शैतान’ और ‘वश’ का अलग सफर
जानकी ने बताया कि ‘शैतान’ का अंत गुजराती फिल्म ‘वश’ से अलग था। शायद इसी वजह से आगे इसका अलग यूनिवर्स बने। उन्होंने कहा कि बड़े एक्टर्स के साथ काम करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा और इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
View this post on Instagram
रीजनल बनाम बॉलीवुड
जानकी के अनुसार, रीजनल सिनेमा में कंटेंट को लेकर ज्यादा आजादी होती है और नए-नए प्रयोग करने का मौका मिलता है। वहीं बॉलीवुड में यह थोड़ा मुश्किल है। यही वजह है कि रीजनल फिल्मों का स्वाद और कंटेंट अलग होता है।
अजय देवगन संग पहला अनुभव
अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव पर जानकी ने कहा – “यह मेरी पहली हिंदी फिल्म थी। अजय सर और टीम ने इतना कम्फर्ट दिया कि मुझे न्यूकमर जैसा महसूस ही नहीं हुआ। वहां से मैंने जो सीखा, उसे अब आगे की फिल्मों में अपनाऊंगी।”


