Jiya Shankar’s का रॉयल लुक वायरल
टीवी इंडस्ट्री और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम Jiya Shankar’s न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। पीली साड़ी में जिया का रॉयल लुक इतना दिलकश था कि फैंस उन्हें देखकर ‘नींद चुराई मेरी…’ गुनगुनाने लगे।
89 हजार की साड़ी बनी चर्चा का विषय Jiya Shankar’s
Jiya Shankar’s ने जो खूबसूरत पीली साड़ी पहनी है, वह अजा फैशन की वेबसाइट पर करीब ₹89,000 की है। इस अंकुश जैन लेबल साड़ी पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और फाइन वर्क किया गया है, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना दिया।
View this post on Instagram
ब्लाउज डिजाइन ने बढ़ाई खूबसूरती
साड़ी के साथ जिया ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना। इस पर सीक्वेंस, डोरी और बीड्स की एम्ब्रॉयडरी की गई है, जिससे ब्लाउज चमचमाता हुआ नजर आया। शॉर्ट स्लीव्स वाले इस ब्लाउज ने उनके देसी लुक में स्टाइलिश टच जोड़ा।
देसी अंदाज से फैंस हुए दीवाने
Jiya Shankar’s हर बार अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। इस बार भी उन्होंने बिना रिवीलिंग कपड़ों के अपनी साड़ी लुक से साबित कर दिया कि वह किसी भी स्टाइल को खास बना सकती हैं। उनके इस रॉयल अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।


