Bigg Boss 19’s की धमाकेदार वापसी: दर्शकों में फिर जगी उत्सुकता
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे विवादास्पद रियलिटी शो Bigg Boss 19 एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर फैन्स में गजब की उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Bigg Boss 19’s के लिए मेकर्स ने 45+ सेलेब्स को किया अप्रोच
Bigg Boss 19 शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही खबरें आने लगी थीं कि इस बार मेकर्स ने 45 से अधिक सितारों को अप्रोच किया है। हालांकि, फाइनल लिस्ट शो के प्रीमियर के दिन ही सामने आती है, लेकिन फिर भी कंटेस्टेंट्स को लेकर सुगबुगाहट बनी रहती है।
Bigg Boss 19’s में शैलेश लोढ़ा की एंट्री की अटकलें
‘तारक मेहता’ फेम शैलेश लोढ़ा को लेकर खबरें हैं कि उन्हें भी Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किया गया है। पहले उन्होंने शो में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार उनका रुख बदला बताया जा रहा है।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s के कंटेस्टेंट्स में रैपर रफ्तार का नाम भी शामिल
मशहूर रैपर रफ्तार को भी Bigg Boss 19 में एंट्री के लिए संपर्क किया गया है। वह पहले ‘द ट्रेटर्स’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस बार दर्शकों को रैप और रियलिटी का धमाका दे सकते हैं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में पायल गेमिंग की भी संभावित एंट्री
पायल धरे उर्फ पायल गेमिंग को लेकर चर्चा है कि Bigg Boss 19 में उन्हें भी शामिल किया जा सकता है। उनके सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है, जिससे शो को यूथ ऑडियंस मिल सकती है।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह भी हो सकते हैं शामिल
गुरुचरण सिंह, जिन्हें लोग ‘सोढ़ी’ के रूप में जानते हैं, का नाम भी Bigg Boss 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स में आ चुका है। 2024 में उनकी गुमशुदगी की खबर ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में मिस्टर फैसू की संभावित वापसी
सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैसू भी Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। वे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ चुके हैं और इस बार भी काफी चर्चा में हैं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में इंडियन आइडल विनर श्रीराम चंद्रा की एंट्री
इंडियन आइडल 2010 के विनर श्रीराम चंद्रा को भी Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किया गया है। वे पहले तेलुगु वर्जन में नजर आ चुके हैं और अब हिंदी वर्जन में दिख सकते हैं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में धनश्री वर्मा की एंट्री लगभग तय
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा को Bigg Boss 19 का हिस्सा माना जा रहा है। वह ‘झलक दिखला जा 11’ की भी फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s के लिए गौरव खन्ना से बातचीत जारी
‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना को भी Bigg Boss 19 में शामिल करने की बात चल रही है। गौरव सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीत चुके हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा शो को मिल सकता है।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में अपूर्वा मुखीजा का नाम भी शामिल
‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ फेम अपूर्वा मुखीजा भी Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में शामिल मानी जा रही हैं। उनके क्रिएटिव और बोल्ड व्यक्तित्व को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s में हुनर गांधी की हो सकती है दमदार एंट्री
2007 में ‘कहानी घर घर की’ से करियर शुरू करने वाली हुनर गांधी को भी Bigg Boss 19’s में देखने की चर्चा जोरों पर है। 2024 में ‘वीर हनुमान’ के बाद यह उनका बड़ा रियलिटी शो हो सकता है।
View this post on Instagram
Bigg Boss 19’s को लेकर अमाल मलिक भी सुर्खियों में
साल 2025 की शुरुआत में कई विवादों में घिरे अमाल मलिक को लेकर कहा जा रहा है कि Bigg Boss 19’s के मेकर्स ने उन्हें भी संपर्क किया है। उनके विवादित बयानों और पारिवारिक मुद्दों ने पहले ही उन्हें सुर्खियों में रखा है।
View this post on Instagram
Read Also: कोरबा ब्रेकिंग: जेल ब्रेक मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक जेल अधीक्षक और 3 प्रहरी सस्पेंड