जुलाई 2025 में भारत के कुछ सबसे बड़े और भरोसेमंद शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका सबसे बड़ा असर देश के प्रमुख संस्थागत निवेशक LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) पर पड़ा, जिसे करीब ₹66,000 करोड़ का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। जून के अंत तक LIC के पास ₹15.94 लाख करोड़ के शेयर थे, लेकिन जुलाई में इनकी वैल्यू 4.15% घटकर ₹15.28 लाख करोड़ रह गई।
LIC को भारी नुकसान: रिलायंस और TCS से सबसे बड़ा झटका
ACE इक्विटी की रिपोर्ट के मुताबिक, LIC के टॉप 10 शेयरों की वैल्यू में गिरावट से अकेले 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहुँचाया, LIC जिसके शेयर जुलाई में 7.35% टूटे, जिससे LIC को ₹10,146 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है कि LIC के पास रिलायंस में 6.93% हिस्सेदारी है।
View this post on Instagram
आईटी सेक्टर ने बढ़ाया LIC को भारी नुकसान
-
TCS के शेयरों में 12.24% गिरावट से LIC को ₹7,457 करोड़ का नुकसान हुआ।
-
HCL टेक से ₹3,751 करोड़ और इन्फोसिस से ₹3,744 करोड़ की हानि हुई।
-
टेक महिंद्रा से LIC को ₹2,253 करोड़ का घाटा सहना पड़ा।
बैंकिंग सेक्टर से भी LIC को भारी नुकसान
-
IDBI बैंक, जिसमें LIC की 49.24% हिस्सेदारी है, के शेयरों में गिरावट से ₹5,707 करोड़ का नुकसान हुआ।
-
एक्सिस बैंक से ₹3,200 करोड़ और कोटक महिंद्रा बैंक से ₹2,531 करोड़ की चपत लगी।
-
छोटे शेयरों में भी गिरावट दिखी – IEX में 30% और रिलायंस पावर में 24.72% की गिरावट ने नुकसान बढ़ाया।
किन शेयरों ने दिलाई राहत?
LIC के पोर्टफोलियो में कुछ शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन कर नुकसान को आंशिक रूप से संतुलित किया:
-
ICICI बैंक से ₹1,324 करोड़ का मुनाफा
-
पतंजलि फूड्स में 14% तेजी से ₹768 करोड़ का लाभ
-
HDFC बैंक से ₹615 करोड़ का फायदा
-
इसके अलावा JSW स्टील (₹422 करोड़), मारुति सुजुकी (₹365 करोड़) और अंबुजा सीमेंट्स (₹250 करोड़) से भी LIC को मुनाफा हुआ।