टीवी की मशहूर जोड़ी Ravi Dubey and Sargun Mehta इन दिनों वाराणसी में अपने अपकमिंग शो की शूटिंग कर रहे हैं। नाग पंचमी के पावन अवसर पर दोनों कलाकार काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किए। लाल पारंपरिक पोशाक में सजे Ravi Dubey and Sargun Mehta बेहद आकर्षक नजर आए। मंदिर से बाहर निकलते वक्त उनके माथे पर चंदन और माला की आभा साफ दिख रही थी।
कुछ फैंस ने उन्हें देखकर ‘लक्ष्मण-उर्मिला’ की जोड़ी बताया और सोशल मीडिया पर प्यार बरसाया। इस जोड़ी ने इससे पहले ’12/24 करोल बाग’ और ‘नच बलिए 5’ जैसे शोज़ में साथ काम किया है।
View this post on Instagram
Ravi Dubey का शिव प्रेम:
दर्शन के बाद Ravi Dubey ने विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी की पूजा की और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “श्रावण में काशी… ये संयोग नहीं, शिव कृपा।”
View this post on Instagram
वेब सीरीज की शूटिंग बनारस में:
Ravi Dubey and Sargun Mehta की वेब सीरीज की शूटिंग काशी के आध्यात्मिक वातावरण में हो रही है। चेत सिंह घाट, रामनगर किला और निरंजनी अखाड़ा आश्रम जैसे ऐतिहासिक स्थलों को लोकेशन के रूप में चुना गया है। घाटों पर बाढ़ के कारण कुछ सीन्स इनडोर शूट किए जा रहे हैं।
View this post on Instagram
बनारस के रंग में रंगे Ravi Dubey and Sargun Mehta:
Sargun ने भी गंगा किनारे बिताए खूबसूरत पलों की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।