Railway Recruitment 2026: रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) ने प्रबंधन प्रशिक्षु और सहायक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी की ओर से जारी भर्ती सूचना के अनुसार इस अभियान के जरिए कुल 77 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की विस्तृत सूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?



