CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा खुलासा, लोरमी पुलिस ने बाइक और किराना सामान चोरी के 3 मामले सुलझाए
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज! H1N1 फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जानें बचाव के आसान तरीके
मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे इन 10 जिलों के लिए महत्वपूर्ण बताए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।



