Medical College Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (एलोपैथी) के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,112 और प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 यानि आज से शुरू हो गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन फीस जमा करने और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर है. इसके बाद 8 सितंबर तक आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा डॉक्युमेंट्स के साथ आवेदन की हार्डकॉपी 15 सितंबर तक आयोग में जमा करनी होगी.
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 युवकों की मौत
1,112 असिस्टेंट प्रोफेसर और 44 प्रोफेसर पद
UPPSC की इस भर्ती के जरिए डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन में कुल 1,156 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,112 पद और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियो-डायग्नोसिस, साइकिएट्री, यूरोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी समेत कई एक्सपर्टीज में भर्ती होगी.
इस दौरान प्रोफेसर के 44 पदों के लिए भी कई एक्सपर्टीज शामिल हैं. इनमें आर्थोपेडिक्स, आफ्थेलमोलॉजी, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एनाटॉमी, एनेस्थीसियोलॉजी, ENT, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित अन्य कई सब्जेक्ट्स शामिल हैं.
ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या
रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन
UPPSC ने आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) को अनिवार्य किया है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर OTR नंबर प्राप्त करना होगा. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट [https://uppsc.up.nic.in](https://uppsc.up.nic.in) पर जा सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई पात्रता, उम्र, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस से संबंधित सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.



