GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नोएडा GIMS की ओर से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बतौर स्टाफ नर्स के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये स्टाफ नर्स के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती संबंधित विविरण
स्टाफ नर्स के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 40 पद, ओबीसी के लिए 27 पद, एससी के लिए 21 पद, एसटी के लिए 02 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1298 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 944 रुपये निर्धारित की गई है।



