कोरिया : बैकुंठपुर अंतर्गत चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडाँड़ गांव में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
15 अगस्त से बदलेंगे ट्रैफिक नियम, मौके पर नहीं कटेगा चालान, सीधे कोर्ट से होगी कार्रवाई
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पति की हत्या की घटना सामने आई। हालांकि घटना के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
DMRC Hydrogen Bus: दिल्ली में शुरू हुई हाइड्रोजन बस सेवा, जानें रूट, किराया और टाइमिंग
पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।



