CG Crime News: धमतरी जिले के भेण्डरी गांव में घर में घुसकर चोरी और महिला को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
Business Idea: सिर्फ एक बार निवेश करें और सालों तक कमाएं, ये 3 बिजनेस बदल सकते हैं आपकी किस्मत
जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा था। इस दौरान आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मगरलोड थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जारी है।
अंधेरी रात में गरजी Agni-4: DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत
फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।



