huru Hospital Accident: राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ स्थित राजकीय फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु अस्पताल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर छत का प्लास्टर और छज्जे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घायल महिला को तुरंत राजकीय बगड़िया उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
दिल्ली में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 17 अगस्त तक एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा तो कट सकता है नाम

जानकारी के अनुसार, जनाना अस्पताल फिलहाल पुराने ट्रॉमा सेंटर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। मरीजों और उनके परिजनों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और भवन की खराब स्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छज्जा गिरने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ के बीच दहशत का माहौल बन गया।
बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप! पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें
CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
मुख्य प्रवेश द्वार पर हुआ यह हादसा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां अधिक भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।



