MP Bus Fare Hike: मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। राज्य शासन के परिवहन विभाग ने बसों के नए और बढ़े हुए किराए का राजपत्र जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य में संचालित होने वाली मंजिली बसों (स्टेज कैरिज) के लिए नया अधिकतम यात्री किराया तय कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट किराया ₹10 निर्धारित किया गया है।
CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…
तय किया गया नया किराया
जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों की बसों के किराए इस प्रकार होंगे-
- सामान्य बसें: मूल किराया ₹2.00 प्रति किमी (न्यूनतम किराया ₹10)
- रात्रि बस सेवा: सामान्य निर्धारित किराए से 10% अधिक
- डीलक्स बस (नॉन ए.सी.): सामान्य किराए से 25% अधिक
- स्लीपर बस: सामान्य किराए से 40% अधिक
- डीलक्स बस (ए.सी.): सामान्य किराए से 50% अधिक
- सुपर लग्जरी कोच (ए.सी.): सामान्य किराए से 75% अधिक
स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक
इन सेवाओं पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
- डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
- एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।



