CAT And CLAT Registration 2026 : अगर आप 12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं या ग्रेजुएशन के बाद MBA का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देश के दो बड़े एंट्रेंस एग्जाम CAT और CLAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. ऐसे में कई छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि दोनों एग्जाम में क्या अंतर है और किसके जरिए किस कोर्स में दाखिला मिलता है. हालांकि दोनों राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं हैं, लेकिन इनका मकसद, योग्यता, सिलेबस और करियर पूरी तरह अलग है. अगर आप भी आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इन दोनों परीक्षाओं का अंतर समझ लेना जरूरी है.
दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए, रस्सी से बांधकर की पिटाई; नशे का सामान बरामद
CAT क्या है?
CAT (Common Admission Test) देश के प्रतिष्ठित IIM समेत कई शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA और मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. इस साल CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से शुरू हो गए हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है, जबकि परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी.
CLAT क्या है?
CLAT, Common Law Admission Test को कहा जाता है. देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में UG और PG लॉ कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. क्लैट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे. परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी.
CG Crime News: लिफ्ट लेकर चौकीदार से मांगे पैसे, इनकार किया तो चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
यानी CAT उन छात्रों के लिए है जो बिजनेस, मैनेजमेंट और एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है. वहीं CLAT उन छात्रों के लिए है जो वकालत या लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. CLAT UG के लिए 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि CLAT PG के लिए LLB की डिग्री जरूरी होती है.



