रायपुर : लोक निर्माण विभाग ने शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन में लगाये गये टेंट एवं पंडाल, साउंड सिस्टम, लाइटिंग व्यवस्था के बकायों के निराकरण के लिए अब कदम उठाना शुरू दिया है. इस कड़ी में विभाग के सचिव ने प्रमुख सचिव को हर महीने ईफाइल (eFile) के माध्यम से बीते महीने तक के भुगतान व लंबित जानकारी देने के लिए पत्र लिखा है.
CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि विभाग को प्रतिवर्ष “अतिविशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण मद” के तहत आबंटन प्राप्त होता है. इस आबंटन के आधार पर ही कार्यक्रमों में मंच, सुरक्षात्मक बेरिकेटिंग, टेंट लाइट, साउण्ड सिस्टम इत्यादि की व्यवस्था की जाती है. सचिव ने अधिकारी को निर्देशित किया कि 31 मार्च 2026 तक आयोजित शासकीय कार्यक्रमों के तमाम लंबित देयकों की गहन जांच कराकर निराकरण करा लें.
CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला






