इन पदों के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
खनन सिरदार पद के लिए उम्मीदवार के पास खनन (माइनिंग) से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र होने चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और उनके पास संबंधित प्रमाण पत्र हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए खदान में काम करने का अनुभव भी जरूरी है।
सहायक फोरमैन (विद्युत)/विद्युत पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, खदानों में विद्युत कार्यों की निगरानी से जुड़ा वैध सरकारी प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।
जानें कितना मिलेगा वेतन
| पद | शुरुआती वेतन | प्रशिक्षण/परिवीक्षा अवधि | बाद में मिलने वाला ग्रेड |
|---|
| खनन सिरदार | 47,330.25 प्रति माह | 6 महीने की परिवीक्षा अवधि | टी एंड एस ग्रेड-सी |
| सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (विद्युत) / विद्युत पर्यवेक्षक | 47,330.25 प्रति माह | 2 वर्ष का प्रशिक्षण | टी एंड एस ग्रेड-सी |
आवेदन शुल्क
डब्ल्यूसीएल भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और 180 रुपये जीएसटी शामिल है।
वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), भूतपूर्व सैनिक (ESM) और विभागीय उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इन श्रेणियों के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
डब्ल्यूसीएल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से भी गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा; सभी कलेक्टरों को जारी हुए दिशा-निर्देश
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर Mining Sirdar / Assistant Foreman Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण (Registration) करें और आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन पत्र जमा (Submit) करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।