गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अगले करीब 6 हफ्तों में पूरी होने की संभावना है। इसके बाद हादसे की जांच पर ड्राफ्ट फाइनल रिपोर्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार हो जाएगी। यह जानकारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में दी है। AAIB ने कहा है कि हादसे की जांच के लिए तय किए गए सभी चरणों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है।
अक्टूबर 2026 तक ड्राफ्ट फाइनल रिपोर्ट
इमेज या ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं हो सकते- AAIB
कैसे हुआ था हादसा?
AAIB की ओर से अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच काफी समय से की जा रही है। सरकार ने भी AAIB की जांच पर भरोसा जताया था। बता दें कि प्लेन क्रैश को लेकर AAIB की जांच नें ये बात सामने आई थी कि विमान के टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे।
कितने लोगों की मौत हुई थी?
आपको बता दें कि जून 2025 में एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया था। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और क्रू के सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भी 19 लोगों की मौत हुई थी।






