फीफा वर्ल्ड कप 2026 काफी विवादों में रहा है, जिसके पीछे लगातार रेफरी के फैसलों को लेकर सवाल उठाए जाना है। इसी बीच डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक ऑनलाइन पिटीशन अभियान भी चलाया जा रहा है। इस ऑनलाइन पिटीशन में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने की मांग की गई है जिसमें अब तक इसको 75 लाख से अधिक लोग साइन कर चुके हैं। दरअसल अर्जेंटीना को लेकर काफी फैंस ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि रेफरी उनका साथ दे रहे हैं जिसमें कुछ फैसलों को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं।
अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप से बाहर करें और बाकी सभी को बराबरी का मौका दें
अर्जेंटीना की टीम को लेकर चलाए जा रहे इस ऑनलाइन पिटीशन अभियान पर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 75 लाख से अधिक लोगों ने अर्जेंटीना को FIFA वर्ल्ड कप से बाहर करने की मांग वाली एक ऑनलाइन याचिका पर साइन किए हैं। यह कदम रेफरी के पक्षपात फैसलों के बाद उठाया गया है। argentinaout.com के कैंपेन के बयान में कहा गया है कि यह साफ है कि फीफा और रेफरी लियोनल मेसी और अर्जेंटीना के प्रति पक्षपाती हैं। जब विजेता पहले ही तय हो चुका है तो बाकी दुनिया क्यों मुकाबला करें? अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप से बाहर करें और बाकी सभी को बराबरी का मौका दें।
स्क्रैप करो पुरानी गाड़ी, नई पर मिलेगी भारी छूट; दिल्ली सरकार का नया नियम लागू
इंग्लैंड के खिलाफ आसान नहीं होगा सेमीफाइनल मुकाबला
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा है, जिसमें स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनों हाफ का खेल खत्म होने के बाद मैच 1-1 से बराबरी था। इसके बाद एक्सट्रा टाइम में अर्जेंटीना की टीम ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया था। अब उनका सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड की टीम से होगा जिनके खिलाफ विश्व कप में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 5 मुकाबलों में वह सिर्फ दो को ही जीतने में कामयाब हो सकी है तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों को जीता है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक सिर्फ एकबार ही फीफा विश्व कप जीता है ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है, जिसमें इस सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली टीम की फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम से भिड़ंत होगी।






