HPCL Recruitment 2026: फ्रेशर अभ्यर्थी जो अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, उन्हें हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में ऑफिसर की नौकरी लेने का चांस मिल रहा है। एचपीसीएल ने फ्रेशर्स और अनुभवी लोगों के लिए वैकेंसी निकाली है। सभी पद ऑफिसर लेवल के हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है, इससे पहले ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने जूनयिर एग्जीक्यूटिव केमिकल और जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर एंड सेफ्टी की पोस्ट के लिए फ्रेशर्स की हायरिंग कर रहा है। इन दोनों पोस्ट के लिए कोई भी अनुभव नहीं चाहिए। जो अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता और एज लिमिट के क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वो आवेदन के योग्य हैं। इसके अलावा सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी जनरल, सीनियर मैनेजर इकोनॉमिस्ट, डिप्टी जनरल आदि के पद भी भरे जाएंगे। इन सभी के लिए अनुभव मांगा गया है।
HPCL Bharti 2026: पोस्ट वाइज वैकेंसी
| पद | वैकेंसी | योग्यता और अनुभव |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल | 37 | केमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुल टाइम रेगुलर डिप्लोमा (कोई अनुभव नहीं चाहिए) |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर और सेफ्टी | 17 | साइंस ग्रेजुएट और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा के साथ हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (कोई अनुभव नहीं चाहिए) |
| सीनियर ऑफिसर सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/LPG) | 52 | मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/केमिकल/सिविल इंजीनियरिंग में 4 साल की फुल टाइम डिग्री और 2 साल का फुल टाइम रेगुलर एमबीए या पीजीडीएम, 2 साल का अनुभव |
| असिस्टेंट मैनेजर -प्रोजेक्ट और मैनेजर प्रोजेक्ट | 05 | सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 6/9 साल का अनुभव |
| चीफ मैनेजर-टेक्निकल सर्विस (स्पेशलिटि केमिकल्स), डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) टेक्निकल सर्विसेस (स्पेशिलिटी केमिकल्स) | 01 | केमिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम कोर्स के साथ 15-18 साल का अनुभव |
| सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर इकोनॉमिस्ट, डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) इकोनॉमिस्ट | 01 | इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/एनर्जी प्लानिंग आदि 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 12-18 साल का अनुभव |
| डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग | 02 | इंजीनियरिंग के साथ 2 साल का एमबीए 18-21 साल का अनुभव |
| डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) सेल्स एंड मार्केटिंग, जनरल मैनेजर (GM) सेल्स एंड मार्केटिंग, चीफ जनरल मैनेजर (CGM) सेल्स एंड मार्केटिंग | 01 | केमिकल इंजीनियरिंग में 4 साल की फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 18-24 साल का अनुभव |
| कुल | 116 |
HPCL Jobs 2026: एज लिमिट और सैलरी
- फ्रेशर्स: इस भर्ती में दो पद फ्रेशर्स के लिए हैं, जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल और फायर एंड सेफ्टी। जिसके लिए आवेदन की अधिककम उम्र 25 वर्ष तय की गई है।
- अनुभवी पोस्ट: अनुभवी पदों के लिए पोस्ट वाइज ऊपरी एज लिमिट तय की गई है। यह 29 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक रखी गई है। पदानुसार विस्तार से आप इसकी जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
- सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 30,000- 2,80,000/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। यह पोस्ट वाइज अलग-अलग तय किया गया है।
हिन्दु्स्तान पेट्रोलियम में जॉब कैसे मिलेगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुरूप लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल/टेक्निकल इंटरव्यू, फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट आदि के जरिए किया जाएगा। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना समय-समय पर जारी करेगी। आवेदन पत्र भरने के बाद आपको वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।



