नई दिल्ली : एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु (INTAKE 02/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। जो भी छात्र इंडियन एयरफोर्स में शामिल होना चाहते हैं और इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 जुलाई 2026 निर्धारित है।
कोरबा में ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा, सीतापुर में पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी गिरफ्तार
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए के उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है या इसके अलावा उम्मीदवारों ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया हो अथवा दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 साल से ज्यादा न हो अर्थात उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले एवं 2 जनवरी 2010 के बाद न हुआ हो। इन सबके अलावा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होना आवश्यक है। आरक्षित क्षेत्र को इसमें छूट दी गई है।
सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए छात्र स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको नए पेज पर रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।






