सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ वह ‘बटवारा 1947’ में नजर आने वाले हैं तो दूसरी तरफ ‘इक्का’ के साथ ओटीटी पर बड़ा धमाका करने वाले हैं। सनी देओल के फैंस भी उनकी अपमिंग फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘इक्का’ 10 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, ये एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। इस बीच सनी देओल अपने नए-नवेले लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह क्लीन शेव लुक में बदले-बदले लुक में नजर आ रहे हैं और उनके इस लुक को फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है।
कोरबा में ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा, सीतापुर में पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी गिरफ्तार
क्लीन शेव लुक में दिखे सनी देओल
सनी देओल के साथ उनके एक फैन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सनी देओल क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में सनी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्वेटर और लाइट कलर का डेनिम पहना है और कैप के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। उनके इस लुक पर अब फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। अभिनेता के फैंस को बिना दाढ़ी-मूंछ उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। कई ने कमेंट करते हुए अभिनेता के इस क्लीन शेव लुक की तारीफ की।
सनी देओल के लुक पर फैंस का रिएक्शन
सनी देओल के इस हालिया लुक पर कई यूजर्स रिएक्शन दे चुके हैं, जहां कई ने इसे नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ से जोड़कर देखा तो वहीं कई का कहना है कि वह इस लुक में भी हैंडसम लग रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘रामायण की तैयारी शुरू हो गई है।’ वहीं एक ने इसी फिल्म से एक्टर के लुक को जोड़ते हुए कमेंट में लिखा- ‘सनी सर बजरंगबली के लुक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया दी और लिखा- ‘सनी सर हर लुक में कमाल लगते हैं, फिर चाहे दाढ़ी-मूंछ वाला लुक हो या फिर क्लीन शेव।’ ऐसे ही कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने सनी देओल के लुक पर प्रतिक्रिया दी है।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता पिछले दिनों ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 464 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल के साथ वुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। आने वाले समय में सनी ‘इक्का’, ‘बटवारा 1947’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।






