IUAC Vacancy 2026: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन यूजीसी के स्वायत्त संस्थान इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक-सी, जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी के कुल 8 पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार IUAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन के लिए योग्यता?
- वैज्ञानिक-सी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी या अनुप्रयुक्त भौतिकी में एम.एससी. डिग्री होनी चाहिए। 10वीं से आगे की पढ़ाई में कम से कम 60% अंक होना जरूरी है। अधिकतम आयु 26 वर्ष है। कंप्यूटर का ज्ञान होना वांछनीय है।
- जूनियर इंजीनियर-सी: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए और 10वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। संबंधित क्षेत्र में अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
- पुस्तकालय सहायक-सी: इस पद के लिए बी.एससी. के साथ बी.लिब. डिग्री और कम्प्यूटरीकृत पुस्तकालय में 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?