CG News: धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में मछली कारोबारी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विप्लव मंडल लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विप्लव मंडल अपने साथी के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे.
मछली कारोबारी की निर्मम हत्या
इसी दौरान नगरी-गरियाबंद मार्ग पर गोरगांव के आगे अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया. हमलावरों ने पहले उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर विप्लव मंडल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में विप्लव मंडल के शरीर पर कई गंभीर घाव मिले हैं.
प्रारंभिक जांच में शरीर पर कई बार चाकू से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं. वहीं, उनका साथी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
खबर में अपडेट जारी है…





