Latest Movies In Theaters: अगर आप नई मूवीज़ और वेब सीरीज़ देखने का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपका यह इंतज़ार खत्म हुआ. हर बार की तरह इस बार भी ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक कई फिल्में रिलीज़ हुई हैं. इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में रोमांस और कॉमेडी से लेकर एक्शन-थ्रिलर तक हर तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी. अब आप अपनी मनपसंद जॉनर की फिल्में या तो घर बैठे देख सकते हैं या फिर थिएटर जाकर उनका लुत्फ़ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज़ की लिस्ट के बारे में जो इस शुक्रवार को ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं.
वेलकम टू जंगल
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस समेत 30 कलाकारों से सजी इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अगर आप एक मजेदार फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे थिएटर में जरूर देखें.
कॉकटेल 2
19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड हालांकि एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने के कारण यह फिल्म बच्चों और परिवार के साथ देखने के लिए सही नहीं है.

इसलिए अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ या अकेले देखने का प्लान बना सकते हैं.
सुपरगर्ल (3डी)
26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘सुपरगर्ल’ एक डीसी कॉमिक्स पर आधारित सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें मिली अल्कोक ने लीड रोल निभाई है. इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.

फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बेहतरीन स्टंट देखने को मिलते हैं. अगर आप हॉलीवुड और सुपरहीरो फिल्मों के दीवाने हैं, तो इसे देख सकते हैं.
बाहुबली द टॉर्च बियरर
एसएस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली’ पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है. 4 एपिसोड की यह सीरीज़ हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है.

अगर आप ‘बाहुबली’ फिल्म के फैंस हैं और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी या नया अंदाज़ देखना चाहते हैं, तो इसे ज़रूर देखें.
ग्राम चिकित्सालय 2
प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज़ ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का नया सीज़न 23 जून 2026 को रिलीज़ हो चुका है, जो आते ही फैंस के बीच छा गया है.

इस नए सीज़न में निरहुआ और ‘पंचायत’ सीरीज़ के ‘बनराकस’ जैसे कलाकारों की नई एंट्री हुई है और इसका यही ‘पंचायत’ वाला कनेक्शन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.






