Trisha Unfollows Thalapathy Vijay: एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. उनके और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं. इसी बीच पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ तलाक की खबरों के बाद दोनों के बीच सुलह की चर्चाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं. अब एक नई चर्चा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है.
तृषा ने विजय को बर्थडे विश नहीं किया
22 जून 2026 को विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया. हर साल तृषा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आती थीं, लेकिन इस बार उनकी ओर से कोई पोस्ट या संदेश सामने नहीं आया.

तृषा की इस चुप्पी ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनके और विजय के रिश्ते को लेकर नए सवाल उठने लगे.
तृषा ने थलपति विजय को अनफॉलो किया
तृषा इंस्टाग्राम पर करीब 300 सेलिब्रिटीज़ और अपने करीबी लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन इस सूची में विजय का नाम नहीं दिख रहा है. इससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि उन्होंने विजय को अनफॉलो कर दिया है.

हालांकि, उनके अकाउंट पर विजय के साथ शेयर की गई पुरानी तस्वीरें अब भी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना फिलहाल मुश्किल है.
तृषा और विजय फेवरेट जोड़ियों में से एक
तृषा और विजय को तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (जीओएटी)’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है.
बेटे और बहू में मां करा रहीं सुलह
वहीं, हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिशें जारी हैं. तलाक मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त तक टाल दी गई है, ताकि दोनों पक्ष बातचीत के जरिए समाधान निकाल सकें. रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की मां शोभा चंद्रशेखर परिवार में सुलह कराने की बहुत कोशिश कर रही हैं.





