US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चली आ रही जंग अब खत्म हो गई है. दोनों देशों ने बुधवार को MoU पर औपचारिक रूप से साइन कर दिए हैं. जो तत्काल प्रभाव प्रभाव से लागू हो गया है.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एमओयू पर साइन होने से दोनों देशों के बीच लगभग 4 महीने से चल रहा संघर्ष खत्म हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में मैक्रों के साथ डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक रूप से साइन कर दिए.
#WATCH | फ्रांस | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।
(वीडियो सोर्स: डैन स्कैविनो, व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ/X) pic.twitter.com/n7ZnPE2qnl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
बता दें, डील साइन करने के लिए स्विट्जरलैंड में समारोह का आयोजन किया गया था, लेकिन तय कार्यक्रम से पहले से ही एमओयू पर साइन कर लिए गए. अब यह भी क्लियर नहीं है कि स्विटरलैंड में समारोह का आयोजन होगा या नहीं. ईरान का कहना है कि डील साइन करने के बाद अगले 60 दिनों तक दोनों देशों को संयम बरतना होगा. इस दौरान राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य कदमों से बचना होगा, ताकि एमओयू समझौते और आपसी विश्वास पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े.
4 महीनों तक चला संघर्ष
28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर अटैक कर दिया था, जिसके बाद यह संघर्ष शुरू हो गया. जो करीब 4 महीनों तक चला. संघर्ष शुरू होते ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था, जिसके बाद दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत होने लगी. कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगी. हालांकि, अब समझौते के बाद 30 दिनों के अंदर होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई है.





