CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सामने आई है. कच्चे तेल की आपूर्ति में वैश्विक अनिश्चितता के कारण कोंडागांव के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से आपूर्ति प्रभावित हुई है, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें लगी है. वही वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
पंपों पर लगी लंबी कतारें
शहर के कई पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पहुंचे. पेट्रोल मिलने की उम्मीद में वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक लग गई, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद ईंधन उपलब्ध न होने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा. जिसके कारण लोग परेशान हैं.
रोजमर्रा का काम हो रहा प्रभावित
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, केशकाल में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है. कई पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि, इसका असर आवश्यक सेवाओं, व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ रहा है. फिलहाल, प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति बाधित होने के कारणों और स्थिति सामान्य होने की समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.
कांकेर में किसानों ने किया चक्काजाम
वहीं कांकेर में डीजल की किल्लत को लेकर ज्ञानी चौक के पास किसानों ने चक्काजाम किया. सड़क पर डब्बे व ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क को बाधित किया गया. रात से पेट्रोल पंप में लाइन लगाने के बाद भी नहीं डीजल नहीं मिला तो किसान आक्रोशित हो गए.





