Ambikapur News: अंबिकापुर में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति गे है. उसके पति ने किसी गे डेटिंग एप के माध्यम से शहर के ही एक लड़के से संपर्क किया और अब उसका पति उस लड़के के साथ हमबिस्तर होने के लिए मजबूर कर रहा है. इसके बाद से महिला अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है, जबकि महिला का ढाई साल का बच्चा भी है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और गे पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला?
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना इलाके की 25 साल की राधा ( बदला हुआ नाम) ने थाने में आवेदन दिया और बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई. इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन 6 माह पहले उसका पति काम करने राजस्थान गया. इसी दौरान वह गे डेटिंग एप का उपयोग करने लगा और अंबिकापुर के महिला थाना के पास रहने वाले एक लड़के से दोस्ती हुई. दोनों गे की तरह साथ में रहते हैं. महिला का पति अपने गे फ्रेंड से अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है.
वह उसे उसके साथ कमरे में बंद करने की बात करता है और ऐसा नहीं करने पर जान से मारकर नदी में फेकने की धमकी दे रहा है. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति भी पिछले तीन माह से उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा है. इसके कारण अब वह अपनी दीदी के घर पर रह रही है.
पति लड़के को राजस्थान से लेकर आया
महिला की शिकायत पर पुलिस पर पुलिस ने मामले की जांच की. वहीं उसके पति और पति के गे पार्टनर से पूछताछ के बाद पुलिस ने शिकायत सही पाया. इसके बाद अपराध दर्ज किया गया है. बताया गया है कि महिला का पति का उस लडके से एप के माध्यम से परिचय हुआ. जब परिचय हुआ तब युवक राजस्थान में था. इसके बाद उसे महिला का पति ही अंबिकापुर लेकर आया. अंबिकापुर आने के बाद महिला को उसका पति अपने गे पार्टनर से अप्राकृतिक संबंध बनाने मजबूर किया.
महिला की शिकायत सही मिली
गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया, महिला ने शिकायत की थी. जांच की गई तो शिकायत सही मिली. इसके बाद अपराध दर्ज किया गया है. महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप था.





