Delhi Fire Breaking: दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में Florist inn लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है. होटल आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गया है. इस बीच दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को होटल से निकाला है. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आग लगने की सूचना मिली थी. सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.
Korba में दर्दनाक सड़क हादसे: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 2 गंभीर
Flourish Inn होटल में ज्यादातर विदेशी रुके थे
हौजरानी की तंग गलियों में बने इस होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था. स्थानीय निवासियों के मुताबिक पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे. इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे. जब होटल में आग लगी थी तब ज्यादातर लोग सोए हुए हुए थे. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट थे.
रेस्टोरेंट के शेफ ने बताया आग कितनी भयानक थी
होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह का वक्त था करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो आग एकाएक भड़क उठी थी पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला. खुद केसर नेगी बताते हैं कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है.


