जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी National Investigation Agency (NIA) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बैलिस्टिक जांच में सामने आया है कि दोनों हमलों में एक ही M-4 कार्बाइन का इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार हथियार से निकली गोलियों और घटनास्थल से मिले सबूतों का मिलान करने पर यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।
NIA अधिकारियों का मानना है कि दोनों हमलों के पीछे एक ही आतंकी मॉड्यूल या नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। एजेंसी अब हथियार की सप्लाई चेन, आतंकियों के मूवमेंट और उनके स्थानीय संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस खुलासे को बेहद अहम माना है, क्योंकि इससे आतंकी गतिविधियों के बीच संबंध जोड़ने में मदद मिल सकती है।
read also: Chhattisgarh : बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस अब नहीं होगा निर्माण कार्य, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
जांच के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


